ITBP Assistant Commandant Vacancy

 

ITBP Assistant Commandant Vacancy: आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट टेलीकॉम के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी


आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट टेलीकॉम के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन फार्म 21 जनवरी से लेकर 19 फरवरी 2025 तक भरे जाएंगे।

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस ने असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है इसके अंतर्गत असिस्टेंट कमांडेंट टेलीकॉम के 48 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी इसमें सामान्य वर्ग के लिए 21 पद, ओबीसी के लिए 13 पद, अनुसूचित जाति के लिए 7 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए तीन पद और ईडब्ल्यूएस के लिए चार पद रखे गए हैं इसके लिए भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

ITBP Assistant Commandant Vacancy
ITBP Assistant Commandant Vacancy

आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट टेलीकॉम भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 जनवरी से शुरू हो जाएंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2025 तक रखी गई है इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं कैंडिडेट निर्धारित की गई समय सीमा के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एक्स सर्विसमैन और महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 19 फरवरी 2025 के अनुसार की जाएगी और आरक्षित वर्ग के आवेदनकर्ताओं को भारत सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन, मेडिकल एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती आवेदन प्रक्रिया

आईटीबीपी असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा जरूर देख लेना है इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर को अपलोड करना होगा फिर अभ्यर्थियों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा फिर सभी जानकारी चेक करने के बाद आवेदन फार्म फाइनल सबमिट कर देना है अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

ITBP Assistant Commandant Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 21 जनवरी 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026

Rajasthan 4th Grade Result 2025

Railway Group D Recruitment 2026