RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 Notification
RAJUVAS Animal Husbandry Diploma 2023 Notification राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर के संगटक तथा संबद्ध राजकीय एवं निजी पशुपालन डिप्लोमा संस्थानों में सत्र 2023-24 हेतु 2 वर्षीय पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया हैं। राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अगस्त 2023 को सुबह 11:00 से शुरू हो गए हैं। राजस्थान पशुपालन डिप्लोमा कोर्स 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर 2023 को शाम 5:00 तक कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन फार्म में अंतिम तिथि तक सुधार या परिवर्तन कर सकता है। वर्तमान में विश्वविद्यालय के संगटक एवं संबंधता प्राप्त सरकारी तथा निजी कल 100 संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय द्वारा संबंधता प्राप्त निजी संस्थानों में प्रबंधन कोटे की 15% सीटों पर प्रवेश संबंधित संस्थाओं द्वारा दिया जाएगा। जिसके लिए संस्थान द्वारा पृथक आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है। प्रबंधन सीटों के लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है। विश...