Railway NWR Vacancy

 

Railway NWR Vacancy: उत्तर पश्चिम रेलवे में 10वीं पास 1791 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

उत्तर पश्चिम रेलवे में दसवीं पास 1791 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 नवंबर से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक रखी गई है।

Railway NWR Vacancy
Railway NWR Vacancy

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर द्वारा 1791 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे द्वारा यह भर्ती अप्रेंटिस के पदों पर आयोजित की जा रही है जिसके लिए योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर से 10 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर द्वारा 1791 पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसमें मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अजमेर के लिए 440 पद, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर के लिए 482 पद, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जयपुर के लिए 532 पद, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जोधपुर के लिए 67 पद, बीटीसी कैरेज अजमेर के लिए 29 पद, बीटीसी लोको अजमेर के लिए 69 पद, कैरीज वर्कशॉप बीकानेर के लिए 32 पद और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर के लिए 70 पद रखे गए हैं इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट सेल जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती आवेदन शुल्क

उत्तर पश्चिम रेलवे अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क रखे गए हैं अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती में उम्मीदवार की कम से कम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक रखी गई है इसमें अभ्यर्थियों की आयु की गणना 10 दिसंबर 2024 के अनुसार की जाएगी और सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी होना चाहिए।

उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती चयन प्रक्रिया

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर भर्ती में लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा इसमें आवेदकों का चयन 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल होगा एवं फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है अपनी पात्रता को सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है।

अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी कंप्लीट भरने के बाद इसे चेक करना है और फिर फाइनल सबमिट कर देना है आवेदन करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर जरूर सुरक्षित रख लेना है ताकि भविष्य में काम लिया जा सके।

Railway NWR Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 10 नवंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2024

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026

Rajasthan 4th Grade Result 2025

Railway Group D Recruitment 2026