REET Vacancy 2024

 

REET Vacancy: राजस्थान में नई रीट भर्ती के लिए 30 हजार पदों पर नोटिफिकेशन, इस दिन होंगे आवेदन शुरू

रीट भर्ती का इंतजार राजस्थान के लाखों बेरोजगार अभ्यर्थी कर रहे हैं राजस्थान में रीट भर्ती के जरिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लगभग 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल प्रथम और लेवल सेकंड का शिक्षक बनने के लिए रीट परीक्षा को क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है रीट परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का सेलेक्शन किया जाता है।

REET Vacancy
REET Vacancy

राजस्थान में अब नई रीट भर्ती का इंतजार समाप्त होने वाला है राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की सूचना जारी की गई थी जिसके अनुसार रीट भर्ती के लिए 29272 पद रिक्त बताए गए थे राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार मौका होगा शिक्षा विभाग में रिक्त शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए भर्ती की जाएगी माना जा रहा है कि रीट भर्ती का नोटिफिकेशन 30000 पदों के लिए जारी किया जाएगा।

इसमें रीट लेवल फर्स्ट टीचर के लिए 12000 पद और रीट लेवल सेकंड के लिए 18000 पद रखे जा सकते हैं रीट भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा रीट परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद फिर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसमें केवल रीट क्वालीफाई अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

रीट भर्ती 2024 नोटिफिकेशन

राजस्थान शिक्षा विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षक के लगभग 30000 पद खाली है राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए रीट पात्रता परीक्षा वाले अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे इसमें थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन लेवल वन और लेवल सेकंड के लिए अलग-अलग जारी किया जाएगा इसमें अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित होगी और इसके बाद में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।

रीट परीक्षा लेवल 1 के लिए बीएसटीसी धारी अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं इसके तहत शिक्षकों को कक्षा एक से पांचवी तक के विद्यार्थियों को पढ़ाना होता है रीट लेवल सेकंड के लिए बीएड धारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसमें अभ्यर्थियों को कक्षा 6 से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाना होता है।

रीट भर्ती के लिए पात्रता

रीट लेवल 1 के लिए अभ्यर्थी 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए और प्राथमिक शिक्षा में 2 साल का बीटीसी या डीएलएड कोर्स होना चाहिए।

रीट लेवल सेकंड के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक और संबंधित विषय में बीएड होना चाहिए।

बीएड और बीएसटीसी के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहा अभ्यर्थी भी रीट के लिए आवेदन कर सकेंगे।

REET Vacancy 2024 Check

रीट भर्ती का नोटिफिकेशन इस महीने जारी होने की संभावना है रीट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की सूचना तुरंत प्राप्त करने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026

Rajasthan 4th Grade Result 2025

Railway Group D Recruitment 2026