Air Force Group C Vacancy 2024

 

Air Force Group C Vacancy: भारतीय वायु सेना में 10वीं पास ड्राइवर, हिंदी टाइपिस्ट और क्लर्क भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

भारतीय वायु सेवा में 10वीं पास ड्राइवर हिंदी टाइपिस्ट और क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके लिए आवेदन फॉर्म 3 अगस्त से प्रारंभ हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर तक रखी गई है।

Air Force Group C Vacancy
Air Force Group C Vacancy

इंडियन एयर फोर्स सिविलियन भर्ती ग्रुप सी का विज्ञापन जारी कर दिया है इसके तहत 182 पदों पर भर्ती की जाएगी इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए 157 पद, हिंदी टाइपिस्ट के लिए 18 पद और ड्राइवर के लिए 7 पद रखे गए हैं इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं भारतीय वायु सेवा भर्ती के लिए सभी भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं इंडियन एयर फोर्स सिविलियन भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 3 अगस्त से प्रारंभ हो चुके हैं और अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर 1 सितंबर तक दिया गया है आवेदक स्टेशन या यूनिट वाइज पदों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना भर्ती आवेदन शुल्क

इंडियन एयरफोर्स ग्रुप सी सिविलियन भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है इसके लिए अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 सितंबर के अनुसार की जाएगी इसमें ओबीसी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट, एससी एसटी को 5 वर्ष की छूट, विकलांग आवेदक को 10 वर्ष की छूट दी गई है और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

भारतीय वायु सेना भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में लोअर डिवीजन क्लर्क और हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए इसके साथ ही अंग्रेजी में टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए इसके अलावा ड्राइवर पद हेतु अभ्यर्थी 10वीं कक्षा पास होना चाहिए उसके पास लाइट मोटर व्हीकल और हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस एवं दो वर्ष का न्यूनतम अनुभव होना चाहिए।

भारतीय वायु सेना भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट या स्किल या प्रेक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा इसमें आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा इसमें इसके लिए फिजिकल या स्किल या प्रेक्टिकल टेस्ट क्वालीफाई इन नेचर का होगा।

भारतीय वायु सेना भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इंडियन एयर फोर्स सिविलियन भर्ती के लिए आवेदकों को ऑफलाइन मोड में आवेदन भरना होगा इसमें सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लेनी है इसके बाद आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी है सभी जरूरी दस्तावेज की फोटो प्रति सेल्फ अटेस्टेड करके साथ में लगानी है इसके बाद निर्धारित प्रारूप में नोटिफिकेशन में दिए गए एड्रेस पर भेज देना है अभ्यर्थी का आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या उससे पहले प्राप्त हो जाना चाहिए।

Air Force Group C Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 3 अगस्त 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 1 सितंबर 2024

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

आवेदन फॉर्म: यहां से देखें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026

Rajasthan 4th Grade Result 2025

Railway Group D Recruitment 2026