Rajasthan Roadways Vacancy

 

Roadways Vacancy: रोडवेज भर्ती का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

रोडवेज भर्ती का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके लिए आवेदन फॉर्म 24 मई से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 24 जून तक रखी गई है।

Roadways Vacancy
Roadways Vacancy

राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम वैशाली नगर डिपो द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती निकाली गई है जो उम्मीदवार रोडवेज भर्ती के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे उनके लिए अच्छी खबर है इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती के लिए आवेदन 24 मई से शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 24 जून तक रखी गई है।

आरएसआरटीसी वैशाली नगर डिपो द्वारा मैकेनिक डीजलके पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी यह अप्रेंटिसशिप के आधार पर की जा रही है इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक है इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इसमें अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ही आवेदन करें।

रोडवेज भर्ती आवेदन शुल्क

रोडवेज भर्ती अप्रेंटिसशिप के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा  गया है इस भर्ती के लिए उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

रोडवेज भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी इसके अलावा अभ्यर्थियों की आयु सीमा को प्रमाणित करने के लिए दसवीं कक्षा की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र या उचित दस्तावेज लगाना होगा।

रोडवेज भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा पास होना चाहिए इसके अलावा योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

रोडवेज भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता, साक्षात्कार, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर किया जाएगा इसमें कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

रोडवेज भर्ती आवेदन प्रक्रिया

रोडवेज अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाना है और नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।

इसके बाद अप्लाई फॉर ऑपच्यरुनिटी के लिंक पर क्लिक करना है इसके बाद आपको लॉगिन कर लेना है जो उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहे हैं उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन करना है और फिर लॉगिन करना है।

आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने हैं आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद फाइनल सबमिट करना है और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

Roadways Vacancy Check

आवेदन फॉर्म शुरू: 24 मई 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 24 जून 2024

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026

Rajasthan 4th Grade Result 2025

Railway Group D Recruitment 2026