School Garmiyon Ki Chhutiyan: स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित, यहां देखें कब से पड़ रही है स्कूलों में छुट्टियां

 

School Garmiyon Ki Chhutiyan: स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित, यहां देखें कब से पड़ रही है स्कूलों में छुट्टियां

स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित हो गई हैं विद्यार्थी गर्मियों की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं शिविरा पंचांग के अनुसार गर्मियों की छुट्टियां 17 मई से 30 जून 2024 तक रहेगी।

इस बार राजस्थान के स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो जाएगी माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित शिविरा पंचांग के अनुसार सभी संस्था प्रधानों को प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं शिविरा पंचांग में विद्यालय स्तर पर तथा जिला समान परीक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के रिजल्ट 7 मई को जारी करने को कहा गया है।

बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट बाद में जारी किए जाएंगे जबकि विद्यालय स्तर पर हुई परीक्षाओं के रिजल्ट 7 मई को जारी किए जाएंगे उसी दिन रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती भी है जिसे स्कूलों में उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में नए शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए पहली कक्षा में प्रवेश 1 मई से शुरू हो जाएंगे जबकि अन्य कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद शुरू होगी जो 7 मई को घोषित होंगे और उसके बाद प्रवेश प्रक्रिया उन कक्षाओं में भी शुरू होगी।

हालांकि बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने के बाद अगली कक्षा में प्रवेश हो सकेंगे लेकिन स्कूल स्तर पर हुई परीक्षाओं के परिणाम के बाद 8 मई से अगले कक्षा में प्रवेश शुरू हो जाएंगे।

School Garmiyon Ki Chhutiyan

राजस्थान की सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश की छुट्टियां 17 मई से शुरू होगी और 30 जून तक चलेगी इसके बाद स्कूलें 1 जुलाई से शुरू हो जाएगी स्कूलों में विद्यार्थियों की छुट्टियां 17 मई से 30 जून तक होगी लेकिन शिक्षकों और अन्य स्टाफ को 21 जून को स्कूल पहुंचना होगा ये नामांकन, प्रवेश उत्सव एवं अन्य तैयारी करेंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026

Rajasthan 4th Grade Result 2025

Railway Group D Recruitment 2026