Rajasthan PTET 2024 Notification
Rajasthan PTET 2024 Notification
Rajasthan PTET 2024 Notification
राजस्थान पीटीईटी 2 वर्षीय पाठ्यक्रम और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड या बीएससी बीएड के लिए जल्द ही आवेदन शुरू होने वाले हैं। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा पहली बार पीटीईटी 2024 परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। वीएमओयू की ओर से पीटी राजस्थान में 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड या बीएससी बीएड पाठ्यक्रमों के लिए होती है। यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन संबंधी गाइडलाइन जारी होगी। Rajasthan PTET 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च 2024 तक शुरू हो सकते हैं। अभ्यर्थी समय-समय पर वीएमओयू की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
राजस्थान में पिछली बार पीटीईटी 2023 का आयोजन गुरु गोविंद जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा की ओर से किया गया था। यह परीक्षा पिछली बार 21 मई 2023 को आयोजित की गई थी। जिसमें दो वर्षीय बीएड के लिए 328094 और 4 वर्षीय बीएड के लिए 168214 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस बार वीएमओयू की तरफ से पीटीईटी 2024 का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान पीटीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च 2024 से शुरू हो सकते हैं। अभी पीटीईटी 2024 के लिए पोर्टल सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है। राजस्थान पीटीईटी 2024 संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने पर अपडेट कर दी जाएगी।
Rajasthan PTET 2024 Overview
Organization Name | Vardhaman Mahavir Open University Kota |
Exam Name | Rajasthan Pre Teacher Education Test (PTET) |
Category | Rajasthan PTET 2024 Application form |
Start Date | March 2024 |
Last Date | Update Soon |
Rajasthan PTET 2024 Exam Date | Update Soon |
Exam Mode | Offline |
Official Website | vmou.ac.in |
Rajasthan PTET 2024 Application Fee
राजस्थान पीटीईटी 2024 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने पर आवेदन शुल्क संबंधी जानकारी अपडेट कर दी जाएगी। पिछली बार आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 500 रुपये रखा गया था।
Rajasthan PTET 2024 Educational Qualification
राजस्थान पीटीईटी 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार रखी गई है।
- पीटीईटी 2024 पाठ्यक्रम: अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजएट परीक्षा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार सामान्य वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग हेतु न्यूनतम 50% एवं राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और विधवा, तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य है।
- बीए-बीएड या बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम 2024: अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम 50% एवं राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग तथा विधवा, तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक होना अनिवार्य है।
इस वर्ष 12वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी बीए-बीएड या बीएससी-B.Ed पाठ्यक्रम 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार इस वर्ष ग्रेजुएट फाइनल ईयर में पढ़ रहे विद्यार्थी भी पीटीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन्हें काउंसलिंग में भाग लेने के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि तक पात्रता प्राप्त करनी होगी। अर्थात काउंसलिंग की अंतिम तिथि तक उनके पास अंकतालिका पात्रता प्राप्तांक सहित होनी चाहिए।
Rajasthan PTET 2024 Exam Pattern
- Type of Questions : MCQ
- Duration : 3 hours
- No. of questions : 200
- Total marks : 600
- No Negative Marking.
Subjects | Question | Marks |
Mental Ability | 50 | 150 |
Teaching Attitude and Aptitude Test | 50 | 150 |
General Awareness | 50 | 150 |
Language Proficiency (English or Hindi) | 50 | 150 |
Total | 200 Question | 600 Marks |
- राजस्थान पीटीईटी 2024 का क्वेश्चन पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों में सेट किया जाएगा।
- परीक्षा में मानसिक योग्यता, टीचिंग एटीट्यूड, सामान्य जागरूकता और भाषा प्रवीणता (हिंदी या इंग्लिश) से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा में कुल 200 क्वेश्चन पूछे जाएंगे, जो कुल 600 नंबर के होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होगा। लेकिन टीचिंग एटीट्यूड एंड एप्टीट्यूड सेक्शन में प्रश्न का अंक भार 3, 2, 1, 0 होगा।
- राजस्थान पीटीईटी एग्जाम 2024 में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।
How to Apply Rajasthan PTET 2024 form
राजस्थान पीटीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। राजस्थान पीटीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें। राजस्थान पीटीईटी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है। Rajasthan PTET 2024 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले राजस्थान पीटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद राजस्थान पीटीईटी 2 ईयर पाठ्यक्रम या 4 ईयर पाठ्यक्रम बीए बीएड या बीएससी बीएड के सेक्शन पर क्लिक करना है।
- इसमें 12वीं पास या 12वीं कर रहे विद्यार्थी बीए-बीएड या बीएससी-बीएड 4 ईयर पाठ्यक्रम पर क्लिक करें।
- जबकि ग्रेजुएट या स्नातक फाइनल ईयर के विद्यार्थी पीटीईटी 2 ईयर पाठ्यक्रम के सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Fill Application form के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपना और पिता का नाम, जन्मतिथि एवं पेमेंट ऑप्शन सेलेक्ट करके नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपलोड करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी सही-सही भरनी है और फिर सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक करना है।
- अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
- आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Rajasthan PTET 2024 Important Links
Start Rajasthan PTET 2024 Application form | March 2024 |
Last Date Online Application form | Update Soon |
Apply Online | Update Soon |
Official Notification | Update Soon |
Official Website | Click Here |