रेलवे ग्रुप डी परीक्षा फीस रिफंड के लिए नोटिस
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा फीस रिफंड के लिए नोटिस
RRB Group D Fees Refund 2023 रेलवे ग्रुप डी परीक्षा फीस रिफंड के लिए नोटिस जारी यहां से आवेदन करें
April 13, 2023
RRB Group D Fees Refund 2023 रेलवे ग्रुप डी परीक्षा फीस रिफंड के लिए नोटिस जारी यहां से आवेदन करें: रेलवे ग्रुप डी एग्जाम 2023 फीस रिफंड को लेकर ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे द्वारा आज 13 अप्रैल 2023 को फीस रिफंड को लेकर नोटिस जारी किया गया है। रेलवे ग्रुप डी एग्जाम लेवल 1 पदों के लिए सीबीटी एग्जाम 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया गया था। इस एग्जाम में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा शुल्क वापस करना शुरू कर दिया है। रेलवे ग्रुप डी फीस रिफंड नोटिस 2023 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
RRB Group D Fees Refund 2023
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here
RRB Group D Fees Refund 2023 Latest News
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों ने नियमानुसार परीक्षा शुल्क वापस करने हेतु बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी एवं आईएफएससी कोड सबमिट किया था। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए 4 साल पहले आवेदन फॉर्म भरवाए गए थे। ऐसे में बीच में काफी अभ्यर्थियों के बैंक अकाउंट चेंज हुए हैं एवं काफी अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनका एक ही बैंक अकाउंट से फीस का भुगतान किया गया है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों के विलय से आईएफएससी कोड भी बदल गए हैं। इसलिए अभ्यर्थियों की बैंक खाते संबंधी डिटेल को लेना आवश्यक है। जिससे कि सही उम्मीदवार के बैंक खाते में फीस रिफंड की जा सके।
रेलवे ग्रुप डी cbt-1 में शामिल सभी अभ्यर्थियों को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा बैंक अकाउंट डिटेल अपडेट करने का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट बैंक खाता लिंक पर क्लिक करके यह जानकारी वापस दे सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 4 अप्रैल 2023 को सुबह 10:00 बजे लिंक एक्टिव हो जाएगा। रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अप्रैल 2023 को शाम 5:00 बजे तक यह लिंक एक्टिव रहेगा। यदि किसी अभ्यर्थी की बैंक खाता संबंधी डिटेल चेंज नहीं हुई है तो उन्हें आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। जिन अभ्यर्थियों के बैंक संबंधी डिटेल चेंज हुई है वह रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना बैंक खाता विवरण अपडेट कर सकते हैं।
RRB Group D Fees Refund 2023 Important Guidelines
रेलवे ग्रुप डी फीस रिफंड संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है।
बैंक खाता विवरण सबमिट करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 को शाम 5:00 बजे तक रखी गई है।
रेलवे भर्ती बोर्ड के रिकॉर्ड से अभ्यर्थियों के विवरण के सत्यापन के बाद ही रिफंड (बैंक शुल्कों की कटौती के बाद) स्वीकार्य होगा।
गलत या अधूरे या देरी से किए गए दावों को खारिज कर दिया जाएगा।
एक बैंक खाते में केवल एक रिफंड की ही अनुमति होगी।
बैंक विवरण सबमिट करते समय किसी तरह की कठिनाई के निवारण हेतु एक हेल्प डेस्क में न्यू तथा गुम रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने के लिए फॉरगेट रजिस्ट्रेशन में न्यू वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट एवं आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
RRB Group D Fees Refund 2023 Important Links
- Release date 13/04/2023
- RRB Group D Fees Refund 2023 (Link Active on 14 April 2023 10:00 AM)
- Click Here
- RRB Group D Fees Refund 2023 Notice Click Here
- Official Website Click Here
- Join WhatsApp Group Click Here