Rajasthan 5 Recruitment Cancelled

P2K


Rajasthan 5 Recruitment Cancelled राजस्थान चिकित्सा विभाग की 5 भर्तियां कैंसिल, नए सिरे से होगी प्रक्रिया

April 13, 2023


Rajasthan 5 Recruitment Cancelled राजस्थान चिकित्सा विभाग की 5 भर्तियां कैंसिल, नए सिरे से होगी प्रक्रिया: राजस्थान चिकित्सा विभाग में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। राजस्थान चिकित्सा विभाग की 5 भर्तियों को कैंसिल कर दिया गया है। राजस्थान चिकित्सा विभाग की 5 बड़ी भर्तियां फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सहायक रेडियोग्राफर और लैब असिस्टेंट भर्ती निरस्त कर दी गई है। राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को इन भर्तियों के कैंसिल होने से बड़ा झटका लगा है। राजस्थान की इन भर्तियों के लिए 2 मार्च 2023 तक आवेदन भरवाए गए थे।



Rajasthan 5 Recruitment Cancelled

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: Click Here


Rajasthan 5 Recruitment Cancelled 2023

राजस्थान चिकित्सा विभाग की पांच बड़ी भर्तियों को निरस्त कर दिया गया है। इसमें नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए 1289 पद, फार्मासिस्ट भर्ती के लिए 2020 पद, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए 1155 पद, सहायक रेडियोग्राफर के लिए 1015 पद और लैब टेक्नीशियन भर्ती के लिए 1044 पद रखे गए थे। राजस्थान की इन पांच भर्तियों का आयोजन राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (शिफू) की तरफ से किया जा रहा था। इन भर्तियों में एग्जाम का आयोजन नहीं होना था। इन भर्तियों में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता एवं व्यवसायिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता।


इन पांचों भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भी कर दिया था। राजस्थान की इन बड़ी भर्तियों के लिए 4 से 5 बार आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई थी। अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि बार-बार बढ़ाने का विरोध भी हो रहा था। लेकिन अब राजस्थान चिकित्सा विभाग की इन पांचों भर्तियों को निरस्त कर दिया है। अब राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए लंबा इंतजार करना होगा। राजस्थान की इन 5 भर्तियों में कितने अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। विभाग के अनुसार सरकार ने अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर कुछ नए नियम तय किए हैं। इससे पदों की संख्या भी बढ़ सकती है इसलिए विज्ञप्ति निरस्त की गई है। वही पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। जल्द ही इन भर्तियों को लेकर लेटेस्ट नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें।


फार्मासिस्ट भर्ती : 2020

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती : 1289

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता : 1155

सहायक रेडियोग्राफर : 1015

लैब टेक्नीशियन : 1044



AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...