P2ksuccess Requirements Admit card Result

Subscribe Us

https://chat.whatsapp.com/LQHXxkVsJ36Gk5pUeZ0qxJ

Toyota Land Cruiser Prado 2025

 


Toyota Land Cruiser Prado का इंजन

2025 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो को 2.8-लीटर फोर-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। इसके इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें दिया गया इंजन 204 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।






Toyota Land Cruiser Prado का एक्सटीरियर

2025 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो के डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें रिटेज फ्रंट ग्रिल, चौकोर साइड मिरर और एथलेटिक फेंडर फ्लेयर्स को शामिल किया है। इसमें रैक्टेंगल हेडलाइट्स और आगे की तरफ डुअल-ह्यू फॉग लाइट्स भी दी गई है। कंपनी ने इसके बंपर में फॉग लैंप भी लगाए हैं। इसमें मस्कुलर-लुकिंग बोनट के साथ, एसयूवी में उभरे हुए व्हील आर्च दिए गए हैं। इसमें आठ कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, जो ट्रेल डस्ट / ग्रेस्केप, हेरिटेज ब्लू / ग्रेस्केप, ब्लैक, विंड चिल पर्ल, मेट्योर शावर, आइस कैप, अंडरग्राउंड और हेरिटेज ब्लू है।



Toyota Land Cruiser Prado के फीचर्स

2025 टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एक HUD (हेड-अप डिस्प्ले) और 60/40 स्प्लिट रियर सीट दी गई है। इसके साथ ही इसमें एक कंसोल कूल बॉक्स, क्यूई वायरलेस चार्जर, USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।



कोई टिप्पणी नहीं: