P2ksuccess Requirements Admit card Result

Subscribe Us

https://chat.whatsapp.com/LQHXxkVsJ36Gk5pUeZ0qxJ

Rajasthan BSTC Allotment 2nd List: राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज एलॉटमेंट सेकंड लिस्ट की डेट जारी यहां से चेक करें

 

Rajasthan BSTC Allotment 2nd List: राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज एलॉटमेंट सेकंड लिस्ट की डेट जारी यहां से चेक करें

राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट के लिए सेकंड लिस्ट की डेट जारी कर दी है वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा प्री डीएलएड एग्जाम की दूसरे चरण और तीसरे चरण की डेट जारी कर दी गई है राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट की सेकंड लिस्ट 26 अगस्त को जारी की जाएगी।

Rajasthan BSTC Allotment 2nd List

राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट सेकंड लिस्ट डेट

राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट की सेकंड लिस्ट 26 अगस्त 2024 को जारी की जाएगी इसके बाद जिन अभ्यर्थियों का सेकंड लिस्ट में नंबर आ जाएगा उन्हें द्वितीय चरण की अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को 13555 रुपए का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से 2 सितंबर तक जमा करवाना होगा इसे अभ्यर्थी ईमित्र, नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से जमा करवा सकते हैं इसके बाद अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में 3 सितंबर तक रिपोर्टिंग करनी होगी।

शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करने की तिथि 27 अगस्त से 3 सितंबर तक रखी गई है संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करने की तिथि 4 सितंबर तक रखी गई है इसके अलावा अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट को भी जरूर चेक करते रहें।

सेकंड लिस्ट के बाद अपवर्ड मूवमेंट हेतु आवेदन की तिथि

सेकंड लिस्ट में जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज या संस्था किसी कारणवश पसंद नहीं आ रहा है और उसे वह बदलना चाहते हैं तो अभ्यर्थी अपवर्ड मूवमेंट हेतु 4 सितंबर से 5 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं इसके बाद अपवर्ड मूवमेंट के परिणाम की घोषणा 8 सितंबर को की जाएगी फिर अपवर्ड मूवमेंट में आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग 9 सितंबर से 12 सितंबर तक करना जरूरी होगा और संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लोगों से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर तक रहेगी।

राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट की तीसरी सूची जारी होने की तिथि

राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट की तीसरी सूची 16 सितंबर 2024 को जारी की जाएगी इस तीसरी सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 13555 रुपए का शुल्क 17 सितंबर से 24 सितंबर तक जमा करवाना होगा इसके बाद अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान में 18 सितंबर से 25 सितंबर तक रिपोर्टिंग करनी होगी फिर संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल स्लिप 25 सितंबर तक प्राप्त करनी होगी।

रिफंड प्राप्त करने की तिथि

प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिन अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉटमेंट नहीं हुआ है उन अभ्यार्थियों को रिफंड हेतु पोर्टल पर आवेदन 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक करना होगा और अभ्यर्थियों को शुल्क रिफंड अंतिम तिथि से 45 से कार्य दिवस की अवधि में कर दिया जाएगा।

Rajasthan BSTC Allotment 2nd List Check

अभ्यर्थी राजस्थान प्री डीएलएड अलॉटमेंट डेट की जानकारी आधिकारिक नोटिस से प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा अभ्यर्थी समय-समय पर ऑफिशल वेबसाइट को जरुर चेक करते रहें।

राजस्थान बीएसटीसी अलॉटमेंट डेट नोटिस यहां से चेक करें


कोई टिप्पणी नहीं: