P2ksuccess Requirements Admit card Result

Subscribe Us

https://chat.whatsapp.com/LQHXxkVsJ36Gk5pUeZ0qxJ

Kisan Credit Card News

 

Kisan Credit Card News: किसानों के लिए सरकार की ओर से बड़ा तोहफा, अब केसीसी लोन के ब्याज में मिलेगी छूट

सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लोन लेने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसमें किसानों को ब्याज में छूट देने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। चालू वित्त ...

सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत लोन लेने वाले किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जिसमें किसानों को ब्याज में छूट देने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। चालू वित्त वर्ष में केसीसी के माध्यम से कृषि और उससे संबंधित गतिविधियों के लिए 3 लाख रुपये तक के अल्पकालिक कर्ज पर ब्याज सहायता योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाले कर्ज पर सरकार ब्याज में छूट प्रदान करेगी।

सरकार ने ऐलान किया है कि किसानों को 7% की वास्तविक ब्याज दर पर लोन मिलता है लेकिन यदि वे समय पर कर्ज चुकाते हैं तो उन्हें 3% वार्षिक अतिरिक्त ब्याज सहायता भी मिलेगी। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 4% सालाना की दर से अल्पकालिक फसल ऋण या पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन आदि के लिए भी अल्पकालिक ऋण मिलेगा। रिजर्व बैंक ने सर्कुलर में यह भी बताया कि इस वर्ष के लिए ऋण देने वाली संस्थाओं को 1.5% की ब्याज सहायता दर दी जाएगी।

इसके अलावा छोटे और सीमांत किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए केसीसी के तहत फसल कटाई के बाद 6 महीने तक ब्याज में छूट दी जाएगी। यदि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसान ऋण पुनर्गठन का लाभ लेते हैं तो पहले वर्ष के लिए ब्याज छूट दर उपलब्ध कराई जाएगी जबकि दूसरे वर्ष से सामान्य ब्याज दरें लागू होंगी।

इन किसानों को मिलेगा फायदा

कई बार प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से किसान अपनी फसल को समय पर बेच नहीं पाते हैं जिससे उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है बल्कि उनका मनोबल भी कमजोर हो जाता है। इस समस्या को हल करने के लिए रिजर्व बैंक ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब छोटे और सीमांत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत ब्याज माफी का लाभ मिलेगा जिससे वे अपनी फसल कटाई के बाद भी छह महीने तक इसे सुरक्षित रख सकेंगे। इसके साथ ही यदि किसी किसान का लोन बाढ़ सुखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण पुनर्गठित किया गया है तो पहले वर्ष के लिए उस पर ब्याज माफी की दर लागू होगी जबकि दूसरे वर्ष से सामान्य ब्याज दरें लागू होंगी। अगर कोई किसान इस योजना का लाभ आने वाले साल में लेना चाहता है तो उन्हें इसका लाभ लेने के लिए उनका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए जिससे किसानों को इस सुविधा का लाभ उठाने में कोई दिक्कत न हो।

आखिर क्या है KCC लोन योजना?

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन योजना भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिससे किसानों को खेती से जुड़ी गतिविधियों के लिए आसानी से लोन दिया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को एक विशेष प्रकार का क्रेडिट कार्ड दिया जाता है जिसका उपयोग वे खेती के लिए आवश्यक बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई आदि के लिए कर सकते हैं।

KCC लोन योजना के प्रमुख लाभ

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन योजना के तहत किसानों को तुरंत ऋण मिल जाता है जिससे उन्हें खेती के लिए आवश्यक धन की तत्काल व्यवस्था हो जाती है। इस योजना में किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होता है जिसका पुनर्भुगतान वे अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं। ऋण मिलने से किसान अधिक उत्पादन कर सकते हैं और अपनी आय बढ़ा सकते हैं जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।

KCC लोन योजना के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

किसान क्रेडिट कार्ड या केसीसी लोन योजना के तहत भारतीय नागरिक जो किसान हैं और जिनके पास खुद की खेती करनी योग्य जमीन है अभी आवेदन कर सकते हैं। केसीसी लोन पाने के लिए आपको अपने नजदीकी बैंक या कृषि सेवा केंद्र में जाकर KCC लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, आय प्रमाण पत्र, और जमीन के दस्तावेज जमा करने होंगे।

Kisan Credit Card News Check

किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार की ओर से नए निर्देश जारी किए गए हैं। अगर आप भी ऐसी ही नई-नई जानकारियों से अपडेट रहना चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप या चैनल से जुड़ सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: