Rajasthan Industrial Security Force Recruitment 2023 Latest News
राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल में तीन बटालियन गठित की जाएंगी। इन बटालियन का मुख्यालय भिवाड़ी, चित्तौड़गढ़ और बालोतरा में स्थित होगा। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर किया जाएगा। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल की तीनों बटालियन में 3072 पदों का सृजन किया जाएगा। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल भर्ती 2023 से राजस्थान के बेरोजगार अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी।
बटालियन के जिले और पंजीकृत इकाईयां
भिवाड़ी बटालियन के कार्यक्षेत्र में जयपुर, अजमेर, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर जिले हैं। इनमें 381694 पंजीकृत उद्यम/इकाईयां है। चित्तौड़गढ़ बटालियन में भीलवाड़ा, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ राजसमंद, झालावाड़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बारां, बूंदी जिले की 239339 पंजीकृत इकाईयां है। वहीं, बालोतरा बटालियन में जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, बाड़मेर, नागौर, चूरू, जालोर, सिरोही और जैसलमेर जिले शामिल होंगे। इनमें 353528 पंजीकृत इकाईयां है।
बटालियनों में 3072 पदों का सृजन
श्री गहलोत ने तीनों बटालियन के लिए कुल 3072 नवीन पदों के सृजन को स्वीकृति दी है। इनमें प्रति बटालियन कमाण्डेंट, डिप्टी कमाण्डेंट का एक-एक पद, सहायक कमाण्डेंट के 10, कम्पनी कमाण्डेंट के 9 पद, प्लाटून कमाण्डर के 45 पद, हैड कॉनिस्टेबल के 200 और कॉनिस्टेबल के 734 पद, सहायक लेखाधिकारी, कनिष्ठ लेखाकार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सूचना सहायक, चिकित्सक, नर्स का एक-एक पद, वरिष्ठ सहायक, चपरासी के दो-दो पद, कनिष्ठ सहायक के चार पद, कुक के 10 पद स्वीकृत किए गए है।
राजस्थान इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स रिक्रूटमेंट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद योग्य एवं पात्र अभ्यर्थी दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। राजस्थान इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स रिक्रूटमेंट 2023 का आयोजन 3072 पदों के लिए किया जाएगा। राजस्थान इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स रिक्रूटमेंट 2023 की विस्तृत जानकारी के लिए हमारी टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें