Rajasthan One Time Registration 2023 प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा

P2K

 Rajasthan One Time Registration 2023 प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा

April 17, 2023 


RPSC One Time Registration 2023 प्रतियोगी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा: राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है। RPSC One Time Registration 2023, RSMSSB One Time Registration 2023, Rajasthan One Time Registration 2023 Today Latest News प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बार-बार आवेदन शुल्क जमा नहीं करवाना होगा। अब विद्यार्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस प्रणाली से ही सभी परीक्षाओं में बैठ सकेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट में वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद राज्य द्वारा आयोजित सभी भर्ती परीक्षाओं को निशुल्क करने की घोषणा की थी। अब राजस्थान के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए केवल एक बार ही आवेदन शुल्क देना होगा। अब बेरोजगार अभ्यर्थियों को बार-बार एप्लीकेशन फीस देने की आवश्यकता नहीं है।


Rajasthan One Time Registration 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा इस निर्णय के बाद राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को काफी राहत मिली है। इससे बेरोजगार युवा अधिक से अधिक भर्तियों के लिए आवेदन कर पाएंगे। इससे युवाओं के जेब पर पढ़ने वाला खर्च कम होगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस प्रणाली में निर्धारित शुल्क के अनुसार परिपत्र जारी करने के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इससे राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद कोई शुल्क नहीं देना होगा। राजस्थान वन टाइम रजिस्ट्रेशन 2023 शुल्क की जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है।


वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए 600 और 400 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।


सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु : 600 रुपए

राजस्थान के शेष अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु : 400 रुपए

WhatsApp Group

Join Now


AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...